हडिम्बा देवी मंदिर (कुल्लू मनाली)
हडिम्बा देवी मंदिर (कुल्लू मनाली) हडिम्बा देवी मंदिर मनाली में हिमाचल प्रदेश में स्थित है। विशालकाय देवदार वृक्षों के मध्य चार छतों वाला पैगोड़ा शैली के इस प्राचीन मंदिर का निर्माण कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने 1553 ईस्वी में करवाया था।चटटान को स्थानीय बोली में 'ढूंग कहते हैं इसलिए देवी को 'ढूंगरी देवी' कहा जाता है। हडिम्बा का जन्म महाभारत काल में एक विशेष कार्य को पूरा करने के लिये हुआ था। महाभारत में हडिम्बा भीम की पत्नी के रूप में है। हडिम्बा अपने भाई हडिम्ब के साथ रहती थी, इनके भाई बहुत बलशाली थे और इनका सारे क्षेत्र पर दबदबा था। हडिम्बा और भीम का मिलन हुआ, पांडवो के अज्ञातवास के समय परन्तु हडिम्ब को उनका मिलन बिल्कुल पसंद नहीं था जिसकी वजह से भीम और हडिम्ब का भयानक युद्ध हुआ। कई दिनों के युद्ध के पश्चात् भीम ने हडिम्ब को मार गिराया। इसके बाद माता कुंती जो कि भीम की माता थी उन्होंने हडिम्बा और भीम का विवाह करवाया लेकिन एक शर्त पर कि भीम केवल संतान होने तक हडिम्बा के साथ रहेंगे इसके बाद ये अपने भाइयों व माता कुंती के साथ चले जायेंगे। एक वर्ष तक भीम व हडिम्बा साथ रहे...